राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक अद्भुत पहलअमृत पर्यावरण महोत्सव, राजस्थान के नाम से "एक पेड़ देश के नाम" योजना के अंतर्गत 8 अगस्त 2024 को व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम करेगी। जिसका समापन 15 अगस्त 2024 को होगा। यह योजना आगामी 5 वर्षों तक चलेगी।
कार्यक्रम में पीएसजी के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल जी आर्य, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन जी दिलावर, प्रिंसिपल सेक्रेटरी रवि जी जैन, हरियाणा से सुल्तान सिंह जी, राजस्थान के पूर्व चीफ सेक्रेटरी निरंजन जी आर्य, हरियाणा चीफ सेक्रेटरी के के खंडेलवाल, पीएमओ से पवन शर्मा, दिल्ली से नचिकेत जोशी, वलसाड से भैरवी जोशी, आईटी के एक्सपर्ट श्याम राठौर एवं पीएसजी राजस्थान एवं अपना संस्थान के सचिव विनोद मेलाना उपस्थित थे।
राजस्थान में अमृत पर्यावरण महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण
राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 'एक पेड़ देश के नाम' योजना के तहत 8 अगस्त 2024 को व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

