Apna Sansthan
Apna Sansthan
अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान

अपना संस्थान एप निर्माण बैठक एवं गाजर घास उन्मूलन पत्रक विमोचन

भारती भवन, जयपुर में अपना संस्थान की एप निर्माण हेतु बैठक एवं किशनगढ़ अपना संस्थान द्वारा गाजर घास व विलायती बबूल उन्मूलन अभियान पत्रक का विमोचन।

अपना संस्थान एप निर्माण बैठक एवं गाजर घास उन्मूलन पत्रक विमोचन

एप निर्माण बैठक — भारती भवन, जयपुर

अपना संस्थान की एप निर्माण हेतु भारती भवन, जयपुर में क्षेत्र प्रचारक निंबाराम जी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बाबूलाल जी प्रांत प्रचारक, प्रांत सह कार्यवाह अडानीया जी, संजय जी छाबड़ा, राजेश जी कंदोई, चेतन जी, शिखर जी एवं अपना संस्थान भीलवाड़ा के अध्यक्ष श्याम जी राठौर उपस्थित थे।

गाजर घास एवं विलायती बबूल उन्मूलन अभियान — किशनगढ़

किशनगढ़ अपना संस्थान द्वारा गाजर घास एवं विलायती बबूल उन्मूलन अभियान के पत्रक का विमोचन किशनगढ़ संघ कार्यालय में नगर संघ चालक रामावतार जी के सानिध्य में किया गया। संरक्षक आरपी शर्मा जी, अध्यक्ष एस एन पवार जी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल जी, उपाध्यक्ष नारायण शर्मा जी, रामस्वरूप जी रतावा, सचिव ओम प्रकाश जी भाटी एवं सह सचिव किशन मोटवानी जी उपस्थित थे।

12 जून 2025