Apna Sansthan
Apna Sansthan
अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान

उदयपुर में अरावली संरक्षण संवाद राउंड टेबल बैठक

वॉल्केम भवन, उदयपुर में अरावली पर्वतमाला के संरक्षण पर प्रथम राउंड टेबल बैठक आयोजित हुई। इसमें पर्यावरण हितैषी खनन पर चर्चा की गई।

उदयपुर में अरावली संरक्षण संवाद राउंड टेबल बैठक

अरावली पर्वतमाला पर प्रथम राउंड टेबल बैठक, उदयपुर में अश्विनी जी (क्षेत्र संगठन मंत्री, विद्यार्थी परिषद) गुरप्रीत जी, अनिल जी मेहता, विवेक जी,सिक्योर मीटर के सिंगल साहब आदि प्रमुख लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
"विवाद से संवाद की ओर - अरावली पर्वतमाला का पारिस्थितिकीय, सांस्कृतिक , जलविज्ञानीय संरक्षण तथा पर्यावरण हितैषी खनन" विषय पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)
एवं स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (SFD) के तत्वावधान मे वॉल्केम भवन, उदयपुर में मंगलवार 5 मई को अरावली संरक्षण संवाद -राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। पर्यावरण, संस्कृति, भूविज्ञान, जल विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों सहित पर्यावरण हितैषी खनन से जुड़े बड़े उद्योगपति एवं उनके संगठन सम्मिलित हुए।

फोटो