चार्ली नेचर पार्क, बनेड़ा, जिला भीलवाड़ा में एक पेड़ देश के नाम योजना के अंतर्गत 30 प्रजाति के 300 पौधे लगाए गए। 125 लोगों की सहभागिता रही। पार्क के निदेशक संजय जी जैन के प्रयास से सारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। वर्ष के अंत में इस अभियान के पांच दिवसीय समापन पर किए जाने वाले कार्य जैसे पर्यावरण संकल्पित परिवार सम्मेलन, साधक सम्मेलन, पर्यावरण के क्षेत्र में नवाचार (स्टार्टअप) करने वालों का अखिल भारतीय सम्मेलन, एन आर आई जो भीलवाड़ा जिले के हैं उनका सम्मेलन इस प्रकार के कई कार्यक्रमों की जानकारी एवं बनेड़ा तहसील अध्यक्ष अपना संस्थान मुरली मनोहर जी ने एक जलाशय गोद ले करके उसे आदर्श बनाने का संकल्प किया गया साथ ही एसडीएम निरमा जी बिश्नोई एवं बनेड़ा थाना अधिकारी राजेंद्र जी ताडा ने भी पौधारोपण किया। 1 मार्च 2023
बनेड़ा, भीलवाड़ा के चार्ली नेचर पार्क में 300 पौधे लगाए गए
बनेड़ा के चार्ली नेचर पार्क में 125 लोगों की सहभागिता से 30 प्रजाति के 300 पौधे लगाए गए। मुरली मनोहर ने एक जलाशय को आदर्श बनाने का संकल्प लिया।


