राजस्थान सरकार के अमृत पर्यावरण महोत्सव के शुभारंभ, हरियाली तीज, दिनांक 7 अगस्त को पूरे राजस्थान में एक पेड़ मां के नाम से अभियान लिया गया। जिसमें एक करोड़ से अधिक पौधारोपण किया गया। भीलवाड़ा में नया समेलिया में 500 पौधों का सघन वन वरिष्ठ नागरिक मंच के सहयोग से लगाया गया। साथ ही भीलवाड़ा की प्रभारी मंत्री श्रीमती मंजू जी बाघमार के नेतृत्व में नगर वन योजना में दो सघन वन लगाए गए।
भीलवाड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण
7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भीलवाड़ा के नया समेलिया में सघन वन लगाए गए।


