समेलिया धाम, भीलवाड़ा,गुरु पूर्णिमा पर 3 मिनट में 363 पेड़ लगाए, 21 जुलाई 2024 अपना संस्थान और अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के संयुक्त तत्वावधान मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक श्री निंबाराम जी जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व जोधपुर सांसद आदरणीय जसवंत सिंह जी बिश्नोई, पूर्व विधायक नोखा श्री बिहारी लाल जी बिश्नोई, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शिवराज जी जाखड़ नोखा, और अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा जिला भीलवाड़ा के प्रधान श्री अमरचंद जी बिश्नोई,
महंत समेलिया धाम स्वामी भगवान प्रकाश जी,महंत सच्चिदानंद जी आचार्य, लालासर साथरी, नोखा, ने इस क्षेत्र का अवलोकन किया।
400 वर्ष पूर्व राणा सांगा द्वारा निर्मित इस मंदिर, जहां पर जम्भो जी ने एक वर्ष तक तपस्या की, देख कर अभिभूत हो गए। निंबाराम जी ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक धरोहर है। इसे सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। अपना संस्थान के सचिव विनोद मेलाना ने मां अमृता देवी का बलिदान विश्व में अद्भुत बलिदान है। जो एक ग्रामीण महिला द्वारा, पूरे परिवार ही नहीं, वरन पूरे गांव द्वारा पेड़ बचाने के लिए किया गया,साथ ही आज भी समाज के लोग इन परंपराओं का पालन कर रहे हैं। यह हरित विमर्श (Narrative) पूरे विश्व में बताने लायक है।
भीलवाड़ा के समेलिया धाम में 3 मिनट में 363 पेड़ लगाए
21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा पर भीलवाड़ा के समेलिया धाम में अपना संस्थान और बिश्नोई सभा द्वारा 3 मिनट में 363 पेड़ लगाए गए।





