सुमंगलम पंचमहाभूत के वायु (महत्वपूर्ण जीवन शक्ति) पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन, भुवनेश्वर में, महामहिम राज्यपाल गणेशी लाल जी, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव जी, उदयपुर पेसिफिक विश्वविद्यालय के वी सी भगवती प्रकाश जी आदि कई गणमान्य सहित 300 प्रतिभागी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आयोजन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल (सीपीसीबी) द्वारा SOA शिक्षा ओ अनुसंधान विश्वविद्यालय में, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सहयोग से संपन्न हुआ। 2,3,4दिसंबर2022
सुमंगलम पंचमहाभूत ( वायु )का भुवनेश्वर में समापन कार्यक्रम। सांसद महोदय अपराजिता जी, भगवती प्रकाश जी, प्रशांत जी गार्गव (सीपीसीबी), डा बसंत पति जी।
सुमंगलम पंचमहाभूत योजना के अंतर्गत वायु तत्व की संगोष्ठी भुवनेश्वर में 2,3,4 दिसंबर 2022 को, शिक्षा ओ अनुसंधान विश्वविद्यालय में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल(CPCB) के निर्देशन से संपन्न हुआ।
6 तकनीकी सत्रों में, 75 प्रतिभागियों ने, अपनी प्रस्तुति दी। प्रत्येक सत्र के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक अलग-अलग थे। कुल 300 सहभागी रहे।
विशिष्ट उपस्थिति उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल श्री गणेशी लाल जी, पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव जी, पंचमहाभूत के समन्वयक डॉ भगवती प्रकाश जी शर्मा, गायत्री परिवार के चिन्मय पंड्या जी, भुवनेश्वर सांसद श्रीमती अपराजिता जी, सीपीसीबी के मेंबर सेक्रेट्री सुधीर जी गार्गव, शिक्षा ओ अनुसंधान के निदेशक बसंत पति जी, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से श्रीमान गोपाल जी आर्य, श्रीमती सुरभि जी तोमर, श्रीमती गौरी जोशी, डॉ अनिल जी, अनिल जी मेहता, गोपाल देराडी जी, सागर चौकसे जी, विनोद मेलाना सहित कहीं कार्यकर्ता लगे।














