राजस्थान के बूँदी ज़िले की ऐतिहासिक बावड़ियाँ (रानीजी की बावड़ी जैसी संरचनाएँ) सदियों पुरानी वर्षा जल संरक्षण तकनीक का अद्भुत उदाहरण हैं। इनकी स्थापत्य कला एवं जल प्रबंधन की समझ — आज भी अनुकरणीय है।
अपना संस्थान ने इन बावड़ियों के रखरखाव, सफाई एवं पुनः उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि यह जल-धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहे।
