13.07.24 को विनोद मेलाना जी( अखिल भारतीय जल प्रमुख) का प्रवास दिल्ली प्रांत में करोलबाग एवं बुराड़ी जिला मे रहा। दिल्ली प्रांत जल प्रमुख श्री राकेश नैथानी, करोलबाग जिला पर्यावरण संयोजक श्री संजय त्यागी, जिला तिलकनगर जलप्रमुख श्री रवि वोहरा , श्री मनोज जी शर्मा ( प्रांत जल टोली सदस्य , श्री तेजिंदर जी( डीडीए so,) एवं अन्य सज्जनशक्तिओं का सानिध्य मिला।
दूसरे दिन, प्रशाद नगर वाटर बॉडी का रहा, जिसमें डीडीए के अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई कि कैसे इस ग्रीष्मकाल के उपरांत वाटर बॉडी को दोबारा जीवन्त किया जा रहा है।
यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क, वजीराबाद में वन्य साइंटिस्ट श्री उमेंद्र सिरोही जी से विस्तृत जानकारी हासिल की, कैसे एक ऊसर भूमि को एक उन्नत बायोडायवर्सिटी पार्क एवं जीवंत वेटलैंड( वाटर बॉडी सहित) में परिवर्तित किया जा सकता है।
तदउपरांत, मॉडलटाऊन स्थित वाटर बॉडी का अवलोकन किया। कुल मिलाकर दिल्ली प्रांत की धरातल पर काम करने वाली टोली के साथ जीवन के खूब अनुभव सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। धन्यवाद दिल्ली प्रांत।
दिल्ली के करोलबाग और बुराड़ी में जल संरक्षण प्रवास
13 जुलाई 2024 को दिल्ली के करोलबाग, बुराड़ी, प्रशाद नगर वाटर बॉडी और यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में जल संरक्षण और वेटलैंड का अवलोकन किया गया।





