मानसून 2019 में अपना संस्थान द्वारा भीलवाड़ा व आस-पास के क्षेत्रों में फलदार वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को फल देने वाले देशी वृक्षों के महत्व से जोड़ना एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस योगदान देना था।

अभियान में संतों व धार्मिक व्यक्तित्वों की सहभागिता रही। स्थानीय विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने भी पौधारोपण में हाथ बँटाया।


