पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में दीर्घकालिक योगदान के लिए अपना संस्थान, राजस्थान को गुरुजंभेश्वर सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिश्नोई समाज द्वारा पर्यावरण रक्षा की परंपरा में अग्रणी कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को दिया जाता है।
यह सम्मान संस्थान के सदस्यों और सहयोगियों के लिए पर्यावरण सेवा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा है।
