Apna Sansthan
Apna Sansthan
अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान

नांदेड़ में हरित संवाद कार्यक्रम — पर्यावरण संरक्षण गतिविधि

नांदेड़ विभाग, देवगिरी प्रांत, महाराष्ट्र में सामाजिक संस्थान का हरित संवाद कार्यक्रम। पर्यावरण तज्ञ विनोद मेलाना का मार्गदर्शन।

नांदेड़ में हरित संवाद कार्यक्रम — पर्यावरण संरक्षण गतिविधि

नांदेड़ विभाग, देवगिरी प्रांत, महाराष्ट्र में सामाजिक संस्थान का हरित संवाद कार्यक्रम।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नांदेड ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। राजस्थान के पर्यावरण तज्ञ श्री विनोद मेलाना जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में गोदावरी बैंक के अध्यक्ष डॉ आर डी देशमुख, माननीय जिल्हा संघचालक डॉ सुधीर जी कोकरे, श्री प्रशांत जी कायंदे, श्री दत्ता जी पत्की, श्री सर्जेराव वाघ, श्री कैलास जी चव्हाण, डॉ राजेंद्र पाटील, चंदा काबरा, संतोष मुगटकर, राजेंद्र देवणीकर और 50 पर्यावरण प्रेमी शामिल थे।

संवाद से जो सुझाव आये वो बहुत उपयोगी रहे। झीरो कचरा और मिलेट खाना इस कार्यक्रम की विशेषता रही।

22 दिसम्बर 2025


दक्षिण की गंगा मां गोदावरी के तट पर कालेश्वर महादेव की पूजा का सौभाग्य मिला। 5 वर्ष से 500 परिवारों द्वारा बनाए गए बायो एंजाइम द्वारा हर पूर्णिमा को मां गोदावरी को पावन करने का प्रयास, नांदेड के कार्यकर्ता कर रहे हैं।
पाणी फिल्म (प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित) नागरवाडी गांव, के कार्यकर्ता बाबूराव के साथ तालाब,बावड़ी दर्शन हुआ। अद्भुत कहानी है। सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए।
सामाजिक संस्थान का हरित संवाद नांदेड़ विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ हुआ।
22 दिसंबर 2025


नांदेड़, महाराष्ट्र। गुरु गोविंद सिंह जी ने जहा शरीर त्यागा हुजूर साहिब गुरुद्वारा के पावन परिसर के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। एसआरटी यूनिवर्सिटी में पौधारोपण, सघन वन दर्शन किए। निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ वार्ता। वर्षा जल संरक्षण के अद्भुत प्रयोग भाई बाबूराव जी के गांव में उन्हीं के प्रयास से 100 कुएं एवं 50 तालाब का निर्माण निजी एवं सरकारी संस्थानों के सहयोग से किया। 22 दिसंबर 2025

वीडियो

फोटो