पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, जो पर्यावरण के क्षेत्र में पूरे देश में काम कर रही है, उसकी योजना से होने वाले प्रथम हरित संगम अर्थात पांच दिवसीय पर्यावरण मेले के आयोजन का सौभाग्य अपना संस्थान को मिला है।
यह आयोजन पर्यावरण जन-जागरण के व्यापक प्रयासों की कड़ी में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
पर्यावरण प्रेमियों से अनुरोध
संपूर्ण पर्यावरण प्रेमियों से अनुरोध है कि वर्ष 2025 में पूरे देश में, प्रत्येक जिले में, इस प्रकार के आयोजन का प्रयोग किया जा सके, इस दिशा में सभी अपने सुझाव साझा करें, ताकि इस अभियान को राष्ट्रव्यापी स्वरूप दिया जा सके।