Apna Sansthan
Apna Sansthan
अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान

हरित संगम मेले का भूमि पूजन एवं पोस्टर विमोचन, निंबार्क आश्रम भीलवाड़ा

हरित संगम पर्यावरण मेले के आयोजन स्थल का भूमि पूजन एवं पोस्टर विमोचन पूज्य मोहन शरण जी महाराज द्वारा निंबार्क आश्रम, भीलवाड़ा में सम्पन्न हुआ।

हरित संगम मेले का भूमि पूजन एवं पोस्टर विमोचन, निंबार्क आश्रम भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले हरित संगम मेले की तैयारियों का शुभारम्भ पूज्य मोहन शरण जी महाराज के कर-कमलों से निंबार्क आश्रम, भीलवाड़ा में भूमि पूजन एवं पोस्टर विमोचन के साथ हुआ।

यह पर्यावरण मेला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के वृहद जन-जागरण अभियान का केंद्र बना और आयोजन स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर आयोजन की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर उपस्थित पर्यावरण कार्यकर्ताओं, संत-महात्माओं एवं गणमान्य जनों ने मेले के सफल आयोजन के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

भूमि पूजन और पोस्टर विमोचन के इस कार्यक्रम ने हरित संगम के आयोजन को लेकर स्थानीय समुदाय में जिज्ञासा एवं उत्साह का संचार किया तथा आगामी तैयारियों को गति प्रदान की।


पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, जो पर्यावरण के क्षेत्र में पूरे देश में काम कर रही है, उसकी योजना से होने वाले प्रथम हरित संगम अर्थात पांच दिवसीय पर्यावरण मेले के आयोजन का सौभाग्य अपना संस्थान को मिला है।

यह आयोजन पर्यावरण जन-जागरण के व्यापक प्रयासों की कड़ी में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

पर्यावरण प्रेमियों से अनुरोध

संपूर्ण पर्यावरण प्रेमियों से अनुरोध है कि वर्ष 2025 में पूरे देश में, प्रत्येक जिले में, इस प्रकार के आयोजन का प्रयोग किया जा सके, इस दिशा में सभी अपने सुझाव साझा करें, ताकि इस अभियान को राष्ट्रव्यापी स्वरूप दिया जा सके।

फोटो