स्नेही स्वजनों,
मेरे वह बिटिया "रानी" के जन्मोत्सव पर आप सभी ने स्नेहाशीष व शुभकामनाएं प्रेषित की, इसके लिए सादर वंदन एवं आभार।
जिस तरह से पेड़ को पत्थर मारने के बावजूद भी, वह फल देता है। ऐसी पर्यावरण की शत-प्रतिशत सकारात्मक ऊर्जा, प्रभु हमको प्रदान करें। शेष अकिंचन जीवन भी पर्यावरण संरक्षण में लगा रहे, ऐसी प्रभु से प्रार्थना।
कोरोना के कारण लॉकडाउन के कालखंड में, जो नवीन अनुभव और मानव गलतियों के कारण हो रहे विनाश को, महसूस करते हुए, मूल भारतीय चिंतन "त्येन त्यक्तेन भुंजीथा" अर्थात त्याग पूर्वक उपभोग की ओर सारा विश्व अग्रेषित हो।
हर जन्मोत्सव पर कुछ अच्छा करने का प्रयत्न करते हैं। आज प्रातः अग्रवाल समाज के साथ पौधारोपण किया। अपना संस्थान की नर्सरी में कुछ सेवा की। मेरे प्रतिष्ठान सुलभी क्रेशर पर वट वृक्ष की स्थापना की। बिटिया रानी को प्रकृति से अत्यंत ही प्रेम है। इसलिए परिवार मे फिश एक्वेरियम लाये। सायंकाल रसोई की बगिया लगाई।
प्रभु से एक ही प्रार्थना है मेरा जीवन, मन और बुद्धि से राष्ट्र कार्य में लगा रहे।
आपका ही
विनोद मेलाना
भीलवाड़ा, राजस्थान।
विनोद मेलाना व बिटिया रानी जन्मोत्सव पौधारोपण भीलवाड़ा
जन्मोत्सव पर विनोद मेलाना ने भीलवाड़ा में अग्रवाल समाज के साथ पौधारोपण किया। सुलभी क्रेशर पर वट वृक्ष की स्थापना की और रसोई की बगिया लगाई।




