जोधपुर प्रांत के 5 विभाग में 1- 1 रथ एवं जोधपुर व बाड़मेर विभाग के प्रत्येक जिले में एक रथ कुल 11रथ। 15 दिवसीय यात्रा में अपने क्षेत्र में भ्रमण करके, 27 अगस्त प्रकृति वंदन अर्थात मां अमृतादेवी के बलिदान दिवस पर खेजड़ली मे सभी यात्रा का समापन कार्यक्रम रहेगा। जिसमें अखिल भारतीय पर्यावरण संयोजक श्रीमान गोपाल आर्य जी, क्षेत्र कार्यवाह श्रीमान जसवंत जी खत्री भी उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक जिले में न्यूनतम 1लाख पौधे कुल 21लाख पौधे लगाने की योजना है। प्रत्येक गांव तक एक पौधा एक पेड़ देश के नाम भी लगाने की योजना है।
जोधपुर प्रांत में पर्यावरण जन चेतना यात्रा
जोधपुर प्रांत में 11 रथों द्वारा 15 दिवसीय यात्रा में 21 लाख पौधे लगाने की योजना है, जिसका समापन खेजड़ली में होगा।


