Apna Sansthan
Apna Sansthan
अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान

कैलाश सत्यार्थी जी के घर पर पर्यावरण पर भेंट

गोपाल आर्य और संजीव बालियान ने कैलाश सत्यार्थी के घर भेंट की। बचपन से पर्यावरण के प्रति जागरूकता और बाल पंचायत पर सार्थक वार्ता हुई।

कैलाश सत्यार्थी जी के घर पर पर्यावरण पर भेंट

कैलाश सत्यार्थी प्रथम भारतीय नोबेल शांति पुरस्कार विजेता। इलेक्ट्रिकल
इंजीनियरिंग में स्नातक विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य किया।
लेकिन बचपन के प्रति गहरी करुणा के कारण 1981से ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ आरंभ किया। विश्व के लगभग
150 देशों में सक्रिय ‘ग्लोबल मार्च अगेंस्ट चाइल्ड लेबर’
और ‘ग्लोबल कैंपेन फॉर एजुकेशन’ जैसे संगठनों की
स्थापना की।श्री सत्यार्थी पहले ऐसे भारतीय हैं, जिन्हें नोबेल
शांति पुरस्कार के अलावा डिफेंडर फॉर डेमोक्रेसी,
इटालियन सीनेट मेडल, रॉबर्ट एफ. केनेडी अंतरराष्ट्रीय
मानव अधिकार सम्मान, फ्रेडरिक एबर्ट मानव अधिकार
पुरस्कार और हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन सम्मान जैसे कई विश्व
प्रसिद्ध पुरस्कार मिल चुके हैं।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक श्रीमान गोपाल आर्य जी एवं संजीव बालियान जी के साथ सत्यार्थी जी के घर पर भेंट हुई। बाल पंचायत पर विस्तार से चर्चा हुई। बचपन से पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए हम क्या प्रयोग कर सकते हैं इस पर सार्थक वार्ता रही।
26 फरवरी 2026