जयपुर में पर्यावरण गतिविधि की राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न होने के पश्चात , सम्पूर्ण भारत से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 25 वरिष्ठ प्रचारक एवं अधिकारी जिनमें राष्ट्रीय संयोजक श्रीमान गोपालजी आर्य, राजस्थान क्षेत्र संयोजक श्रीमान विनोदजी मेलाना, तथा देश के अन्य विभिन्न क्षेत्रों एवं प्रांतों से पर्यावरण गतिविधि के.संयोजक; 3 दिसम्बर 2025 को डाॅ. खेताराम कुमावत, सुविचार संयोजक, जयपुर प्रांत के रामेङी कोठी, दांता, जिला सीकर तथा गांधीग्राम, घाटवा, जिला डीडवाना, राजस्थान में अवस्थित कृषि फार्मों के अवलोकन हेतु पधारे।
उक्त दोनों कृषि फार्म राजस्थान की शुष्क भूमि (dark zone ) में अवस्थित हैं । इन कृषि फार्मों में अनूठे प्रयोगों द्वारा जल समस्या का सफल समाधान कर, लाभप्रद जैविक कृषि, बागवानी एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित, शून्य में सृजन द्वारा रेगिस्तान की शुष्क भूमि को हराभरा करने के दृष्टिकोण से, ये कृषि फार्म अद्भुत माॅडल कहे जा सकते हैं।
गत 8 वर्षों से राजस्थान के हजारों किसान प्रशिक्षण एवं प्रेरणा ले चुके हैं जिसके परिणाम
स्वरूप राजस्थान के सीकर जिले में सबसे ज्यादा फार्म पौण्ड बनाकर जल संग्रहण किया जाता है। परिणाम स्वरूप राजस्थान की भू जल विहीन शुष्क भूमि में पुन: कृषि कार्य प्रारंभ हो रहा है।


