Apna Sansthan
Apna Sansthan
अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान

भीलवाड़ा में मेवाड़ फिल्मोत्सव पोस्टर विमोचन

अपना संस्थान और भारतीय चित्र साधना द्वारा आयोजित मेवाड़ फिल्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन भीलवाड़ा में वरिष्ठ जन संगम कार्यक्रम में किया गया।

भीलवाड़ा में मेवाड़ फिल्मोत्सव पोस्टर विमोचन

अपना संस्थान का मेवाड़ फिल्मोत्सव पोस्टर विमोचन
अपना संस्थान भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ला एकम के अवसर पर विविध प्रकार के आयोजन करेगा।मेवाड़ फिल्मोत्सव पोस्टर का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख शिव लहरी ने वरिष्ठ जन संगम कार्यक्रम में किया। अपना संस्थान के भीलवाड़ा संयोजक रामनरेश विजयवर्गीय ने बताया कि भारतीय चित्र साधना व अपना संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जो ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में छिपे हुए फिल्म मेकर है,उन्हें उचित अवसर प्रदान करना। ताकि वह अल्प संसाधनों में भी अपने मोबाइल कैमरे की सहायता से अपने भावों को व्यक्त कर सकें और व्हाट्सएप पर दिए गए लिंक पर लोड कर सके। विषय-सांस्कृतिक मूल्यों एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने एवं संरक्षित करने वाली फिल्म जैसे जल संरक्षण,स्वच्छता, जैविक खेती,नव वर्ष से संबंधित तुलसी पूजन,सूर्य को अर्घ्य आदि भारतीय परंपराएं जिनका वैज्ञानिक आधार है भेज सकते हैं। चयनित फिल्मों को आगामी 24 मार्च को मिराज बायोस्कोप,सुखाड़िया सर्कल,भीलवाड़ा में दिखाया जाएगा। उत्कृष्ट फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक विजयानंद,सह प्रांत प्रचारक मुरलीधर, प्रांत सह कार्यवाह शंकरलाल, अपना संस्थान के सचिव विनोद मेलाना, विभाग संयोजक अशोक सोनी भी उपस्थित थे।

फोटो