जोधपुर प्रान्त में प्रवास के पांचवे दिन होने के साथ ही अमृता देवी बलिदान दिवस था। इस अवसर पर श्री विनोद जी ने प्रान्त संयोजक श्री कृष्ण गोपाल जी, प्रान्त सह संयोजक शिव कुमार जी, जोधपुर प्रान्त टोली के सदस्य मणिकांत जी जोशी, दिनेश जी सेवग, लालाराम जी भाटी, रामेश्वरी जी पटेल, जोधपुर विभाग संयोजक तुलसीराम जी पंचारिया, बिलाड़ा जिला संयोजक घेवर जी विश्नोई तथा जोधपुर महानगर के नगर संयोजक रविन्द्र जी के साथ मिलकर सर्वप्रथम बिलाड़ा जिले के पालासनी गाँव मे एक राजकीय विद्यालय में मंत्रोच्चार के साथ पंचवटी का रोपण किया गया। इसके पश्चात इसी गांव में एक मंदिर में ग्रामीण गौरव सम्मान कार्यक्रम रखा गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण हेतु विशिष्ट कार्य कर सहयोग देने वाले ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विनोद जी भाईसाहब ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा पॉलीथिन का कम से कम प्रयोग हो इस प्रकार का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त गांव के आश्रम के पूजनीय संत पुरुषोत्तमदास जी, सरपंच लहरी देवी के साथ मातृ शक्ति एवं सर्व समाज के लोग भी उपस्थित रहे।
ग्रामीण गौरव सम्मान कार्यक्रम के पश्चात खेजड़ली गांव की ओर प्रस्थान किया। खेजड़ली गांव में माँ अमृता देवी शहीद स्थल पहुँचकर शहीद स्मारक तथा ज्योत के दर्शन किये।
5 सितंबर 2022
बिलाड़ा के पालासनी गांव में पंचवटी रोपण व सम्मान
अमृता देवी बलिदान दिवस पर बिलाड़ा के पालासनी गांव में पंचवटी रोपण और ग्रामीण गौरव सम्मान कार्यक्रम हुआ। बाद में खेजड़ली में शहीद स्थल के दर्शन किए।


