Apna Sansthan
Apna Sansthan
अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान

चित्तौड़ प्रांत में पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन

चित्तौड़ प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग का उद्घाटन पर्यावरण प्रदर्शनी के साथ हुआ। इसमें औषधीय पौधे, बीज बैंक और बायो एंजाइम के मॉडल दिखाए गए।

चित्तौड़ प्रांत में पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चित्तौड़ प्रांत के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग (शालेय विद्यार्थी) का उद्घाटन पर्यावरण प्रदर्शनी के साथ किया गया। क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री, प्रांत कार्यवाह डॉक्टर शंकर लाल माली ने वैदिक मंत्र के साथ तुलसी एवं भारत माता पूजन के साथ किया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे, 11 प्रकार की तुलसी, चित्तौड़ जिले के विभिन्न दुर्लभ प्रजाति के पौधे, पर्यावरण साहित्य, 300 प्रकार के बीजों का बैंक,तितली की थाल, पक्षी आवास, जैसे विभिन्न प्रयोगों को मॉडल दिखाया गया।मिट्टी के सकोरों में बीजारोपण करवाया गया। पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे की व्यवस्था की गई। साथ ही घरेलू कचरे के निस्तारण हेतु बायो एंजाइम एवं उसके उपयोग तथा घरेलू खाद बनाने का प्रोजेक्ट भी दिखाया गया। उद्घाटन समारोह में पर्यावरण गतिविधि के क्षेत्र संयोजक विनोद मेलाना संत नारी शक्ति प्रमुख श्रीमती साधना मेलाना, विभाग संघ चालक हेमंत जैन विद्या भारती प्रांत अध्यक्ष ललित शारदा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संपूर्ण प्रदर्शनी का संयोजन सह प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल ने किया।
18 मई 2026

वीडियो

फोटो