Apna Sansthan
Apna Sansthan
अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान

पर्यावरण क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन, तैयारियाँ तेज़

अपना संस्थान द्वारा अमृतादेवी पर्यावरण क्विज़ प्रतियोगिता; हरित संगम 2025 चित्रकूट धाम में 11–15 जनवरी।

अपना संस्थान द्वारा अमृतादेवी पर्यावरण क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए संस्थान की वैचारिक बैठक एडवोकेट राघव आचार्य के निवास पर संस्थान के प्रांत सचिव विनोद मेलाना के नेतृत्व में आयोजित की गई।

बैठक में हरित संगम 2025 के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। तय हुआ कि हरित संगम 11 से 15 जनवरी तक चित्रकूट धाम में आयोजित किया जाएगा।

लिखित परीक्षा 26 नवंबर को सुबह 11:30 से 12:30 बजे के मध्य भीलवाड़ा शहरी क्षेत्र में संबंधित विद्यालयों में आयोजित की जाएगी।