नागौर राजस्थान के प्रवास में पर्यावरण ऋषियों के दर्शन हुए। संत बलराम दास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या दो में सेवारत अध्यापक धर्मपाल जी ढोंगीवाल ने विद्यालय को स्वर्ग बना दिया। रेल के डिब्बे का परिसर बनाया। क्लास रूम में बच्चों के लिए उन्हीं बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर पेंटिंग की गई। पूरे परिसर को गत 3 वर्षों से हरा भरा कर दिया। यही नहीं विद्यालय में अब तक के सारे रिकॉर्ड व्यवस्थित किए।
सुखराम जी चौधरी जिन्होंने आईटीआई में 3000 से अधिक पौधे लगाएं। प्रतिदिन पांच 6 घंटे पर्यावरण के लिए ही लगाते हैं।
शिवनाथ सिद्ध जिन्होंने फलदार पौधे लगाएं।
डॉक्टर हापुराम जी ने चिकित्सकीय सेवा के पश्चात भी सभी प्रकार के लोगों की संभाल, आर्थिक सहयोग, संबल प्रदान करने का अद्भुत कार्य कर रहे हैं। सभी को साधुवाद।
9 जून 2022
नागौर में पर्यावरण ऋषियों के उत्कृष्ट कार्य
नागौर में विद्यालय परिसर को हरा-भरा करने, 3000 पौधे लगाने और चिकित्सकीय सेवा के साथ पर्यावरण व समाज सेवा करने वाले पर्यावरण ऋषियों के दर्शन हुए।




