डूंगरपुर में राजस्थान के 30 स्थानों से 130 कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी में भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय सह संयोजक माननीय राकेश जी जैन, जैविक कृषि में पद्मश्री से सम्मानित मानपुरा, झालावाड़ के हुकुम जी पाटीदार, डूंगरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष केके गुप्ता जी, अमृता देवी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित बांसवाड़ा से रागिनी दीदी, अपना संस्थान के प्रदेश सचिव विनोद मेलाना, ग्राम विकास के प्रदेश प्रमुख गणेश जी पाटीदार सहित 15 वक्ताओं ने पर्यावरण के अनेक विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में 15 प्रतिभाएं जिन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया उन्हें सम्मानित किया गया।
डूंगरपुर में पर्यावरण पर प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन
डूंगरपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी में 130 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जहाँ पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली 15 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।


