डा.खेताराम जी जयपुर प्रान्त पर्यावरण सह संयोजक के साथ अलवर विभाग में थानागाजी के भीकमपुरा में तरूण भारत संघ का जल संरक्षण माॅडल, उदय नाथ आश्रम में सघन वृक्षारोपण मॉडल, अलवर की अभिसारा समिति द्वारा सूखे कुएं एवं बावड़ी संरक्षण व पुनरुद्धार मॉडल का अवलोकन किया तथा थानागाजी एवं अलवर में पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, अलवर में ग्रीन फाउंडेशन एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक मे जापानी सघन वन, शुष्क वानिकी, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण तथा पक्षीघर निर्माण की जानकारी दी ।
4जून 2022
थानागाजी और अलवर में पर्यावरण संरक्षण मॉडल का अवलोकन
थानागाजी के भीकमपुरा और उदय नाथ आश्रम में जल संरक्षण व वृक्षारोपण का अवलोकन कर अलवर में कार्यकर्ताओं संग बैठक की गई।






