Apna Sansthan
Apna Sansthan
अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान

राजकीय कन्या महाविद्यालय भीलवाड़ा में पौधारोपण

राजकीय कन्या महाविद्यालय, भीलवाड़ा में पुलवामा के शहीदों की स्मृति में 75 पौधे लगाए गए तथा हरित घर और इको ब्रिक्स की जानकारी दी गई।

राजकीय कन्या महाविद्यालय भीलवाड़ा में पौधारोपण

स्वराज 75 आजादी केअमृत महोत्सव की योजना के अंतर्गत राजकीय कन्या महाविद्यालय, भीलवाड़ा, राजस्थान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर एवं पुलवामा में 3 वर्ष पूर्व शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों की पुण्य स्मृति में 75 पौधे लगाए गए। हरित घर एवं इको ब्रिक्स की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ मनीष बटवाल, एनएसएस प्रभारी श्रीमती गीतांजलि वर्मा, पूर्व प्राचार्य केसी पंचोली जी,लोकेश जी सोनी, मदन जी प्रजापत उपस्थित थे।

वीडियो

फोटो