Apna Sansthan
Apna Sansthan
अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान

बाड़मेर और मथानिया में पौधों का अवलोकन एवं रोपण

8 जून 2019 को बाड़मेर तारातरा मठ में जीवित पौधों का अवलोकन किया गया तथा 6 जून को मथानिया संघ शिक्षा वर्ग में फलदार पौधे लगाए गए।

बाड़मेर और मथानिया में पौधों का अवलोकन एवं रोपण

बाड़मेर तारातरा मठ में 2016 में लगाए लगभग 2000 पौधों का अवलोकन, बाड़मेर विभाग संयोजक ताराचंद जी ,भीलवाड़ा के केदार जी जागेटिया पानी वाले के साथ। 50डिग्री तापमान में मरुधरा के अथक परिश्रमी लोगों ने पौधे जीवित रखे हैं। विभाग में अब तक 48000 पौधे जीवित है।8जून2019
मथानिया संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष( विशेष) में फलदार पौधे लगाए। जयपुर प्रांत संयोजक अशोक जी, जोधपुर प्रांत के पूर्व संयोजक श्री खीमाराम जी। 6जून2019


राजस्थान क्षेत्र के शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री गंगा विष्णु जी की घोषणा आज 9 जून 2019 को जोधपुर योजना बैठक में हुई। हार्दिक अभिनंदन!
आप पूर्व में जोधपुर प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख रहे। इसी वर्ष 2019 में द्वितीय वर्ष (सामान्य) में वर्ग कार्यवाह का दायित्व का निर्वहन किया। साथ ही तृतीय वर्ष में भी आप मुख्य शिक्षक भी रहे हैं। आपका केंद्र जोधपुर है।
गत 3 वर्षों से संघ की योजना से राजस्थान में अपना संस्थान के नाम से पर्यावरण के क्षेत्र में 10,000 से अधिक गांवों में 810000 पौधे लगाए गए। इसी वर्ष 2019 मार्च ग्वालियर प्रतिनिधि सभा की बैठक में इसे भी गतिविधि के रूप में स्वीकार किया गया। मुझे राजस्थान में पर्यावरण की गतिविधि का संयोजक का दायित्व रहेगा।
विनोद मेलाना, भीलवाड़ा।

वीडियो

फोटो