अपना संस्थान पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित एक संगठन है, जो विभिन्न जिलों में पौधारोपण गतिविधियों के माध्यम से हरित वातावरण के निर्माण के लिए कार्यरत है। प्रदेश में अब तक लगभग 1.66 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, और 1,300 से अधिक स्थानों पर सघन वन विकसित किए गए हैं।
वैदिक वाटिकाएँ
अनेक स्थानों पर पंचवटी, नवग्रह, नक्षत्र आदि वैदिक वाटिकाओं की स्थापना की गई है।
निःशुल्क पौधे एवं ट्री-गार्ड
अपना संस्थान द्वारा पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। निःशुल्क ट्री-गार्ड 10 से 50 तक किसी संगठन, संस्थान, निकाय आदि को दिए जा सकेंगे जिनका उपयोग क्लस्टर में अपने कार्यक्षेत्र में करना होगा।
पौधे वितरण के नियम
- निःशुल्क ट्री-गार्ड का उपयोग क्लस्टर में अपने कार्यक्षेत्र में ही करना होगा।
- पौधे दीवार या नालों से कम से कम 2 फ़ीट की दूरी पर लगाए जाने चाहिए।
- औषधीय व फलदार पौधों के रोपण को प्राथमिकता दी जाती है।
संस्थान जन-सहयोग से अधिकाधिक वृक्षारोपण करवाता है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों को कम किया जा सके।
