अमूल डेयरी के संस्थापक कुरियन जी के NGO फाउंडेशन फोर इकोलॉजीकल सिस्टम(FES)के प्रमुख शांतनु जी एवं उनकी टोली के साथ मांडलगढ़ के आसपास के लगभग छह सात गांव बरुंदनी, सिंगोली, माकड़िया, धाकड़ खेड़ी आदि का प्रवास किया। अद्भुत सराहनीय प्रयास। 1986 से यह संस्था कार्यरत है। वर्तमान में भीलवाड़ा जिले के 350 से अधिक गांवों में पर्यावरण के लिए कार्य कर रही है। विशेष रुप से मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए, पहाड़ों पर पत्थरों की छोटी डोली एवं छोटी खाई की गई। पहाड़ों पर जंगल खड़े किए।
मांडलगढ़ के गांवों में FES टीम का प्रवास
फाउंडेशन फोर इकोलॉजीकल सिस्टम के प्रमुख शांतनु जी के साथ मांडलगढ़ के बरुंदनी, सिंगोली आदि गांवों का प्रवास किया गया।





