"सप्ताहिक हरित केंद्र" बनेड़ा, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान। एक आदर्श केंद्र के दर्शन आज हुए। 31 अक्टूबर 2021 से अब तक अखंड, अनवरत चल रहा है। प्रति रविवार 15 से 20 कार्यकर्ता पर्यावरण गतिविधि, अपना संस्थान, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर के, अब तक 18 गायों की पौ की स्वच्छता की गई।
अपना संस्थान बनेड़ा के अध्यक्ष अनिल जी मोगरिया द्वारा प्रतिदिन जीव सेवा गाय, कुत्ते, पक्षी की, की जा रही है।
केशव गोशाला, बनेड़ा में दो गाड़ी हरा चारा, लोकपाल जी अग्रवाल के सहयोग से दिया जा रहा है।
विवेकानंद मॉडल विद्यालय के पास, पहाड़ी पर श्री संजय जी जैन द्वारा गत 2वर्ष से 2000 पौधे लगाकर निरंतर देखभाल की जा रही हैं।
गांव ककरोलिया में भेरुजी के स्थान पर लगभग 200 पौधे गत 2 वर्षों से निरंतर देखभाल भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पवन जी जांगिड़ एवं उनकी टीम द्वारा की जा रही है।
आज एक साथ सभी केंद्रों पर जाना हुआ। देव दर्शन करके जीवन धन्य हुआ।
बनेड़ा भीलवाड़ा में सप्ताहिक हरित केंद्र का दर्शन
बनेड़ा में 15-20 कार्यकर्ताओं द्वारा गायों की सेवा, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण जैसे विभिन्न पर्यावरण संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

