विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के अवसर पर SRS शूटिंग रीको औद्योगिक क्षेत्र, भीलवाड़ा में सघन वन पद्धति से पौधारोपण का आयोजन हुआ। कम स्थान में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर शीघ्र हरित आवरण विकसित करने वाली इस पद्धति के माध्यम से क्षेत्र में जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
पर्यावरण कार्यकर्ताओं, उद्योगपतियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। यह पहल औद्योगिक क्षेत्रों में भी हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति सामूहिक दायित्व निभाने का संदेश देती है।
