Apna Sansthan
Apna Sansthan
अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान

भीलवाड़ा के स्वरूपगंज में उद्योगपतियों की पर्यावरण संकल्प बैठक

रीको ग्रोथ सेंटर, स्वरूपगंज में 25 उद्योगपतियों ने बैठक कर पर्यावरण संरक्षण हेतु 5000 पौधे लगाने का संकल्प लिया।

भीलवाड़ा के स्वरूपगंज में उद्योगपतियों की पर्यावरण संकल्प बैठक

रीको ग्रोथ सेंटर, स्वरूपगंज, भीलवाड़ा में पर्यावरण संकल्प हेतु उद्योगपतियों की बैठक की गई इसमें 25 उद्योगपति उपस्थित थे कार्यक्रम में रीको के drm मीणा साहब,आरसीएम के तिलोक जी छाबड़ा, मुरारका शूटिंग से संजय जी उपस्थित थे। गत 4 वर्षों में अब तक 5000 पौधे लगाए गए आगामी वर्ष 2019 में भी 5000 पौधे लगाने का संकल्प किया गया।


साइकिल क्लब व अपना संस्थान द्वारा साइकिल रैली 13 जून 2019 को भीलवाड़ा में आयोजित की गई। यह अभियान गत 1 वर्ष से अधिक समय से तिलोक जी छाबड़ा(rcm) के नेतृत्व में चल रहा है।इस बार 92 प्रतिभागी थे। जिसमें 12 बच्चियां व महिलाएं शामिल थी। शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर की गई ।समापन वरिष्ठ नागरिक भवन के यहां सुमंगल सेवा संस्थान द्वारा कपड़े के थैले वितरण करके किया गया।


पुरुस्कार वितरण समारोह 13 जून 2019, भीलवाड़ा। चेत्र शुक्ल एकम 2076 को आयोजित दीप यज्ञ कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओ का सम्मान समारोह( पुरस्कार वितरण)। मंचस्थ 1- तिलोक जी छाबड़ा(rcm) 2-गोविंद जी सो ढाणी, अध्यक्ष ,पर्यावरण संवर्धन संस्थान। 3- अमित जी पोखरण समाजसेवी व बिल्डर 4- लक्ष्मीनारायण जी चांडक गांधीनगर मोक्ष धाम का कायाकल्प करने वाले। 5- अमित जी काबरा सुमंगल सेवा संस्थान।

फोटो