माननीय गजेंद्र सिंह जी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा रामस्नेही चिकित्सालय भीलवाड़ा, राजस्थान में वर्षा जल संरक्षण के किए गए अद्भुत प्रयोग का, अवलोकन।
वर्ष 2010 तक चिकित्सालय में प्रतिदिन 30-35 पानी के टैंकर क्रय किए जाते थे। जल संरक्षण करने के पश्चात एक भी टैंकर खरीदने की आवश्यकता नहीं हुई।
भीलवाड़ा शहर का जलस्तर 2002 में 140 फीट, 2017 में 10-15 फिट और 2019 में 5 से 10 फीट पर आ गया।
TDS में भी बहुत सुधार हुआ(2700 से900), 90% बेसमेंट में पानी आ गया।
2017 तक 5 दिन में एक बार नल आता था व प्रतिदिन बीसलपुर डैम से एक ट्रेन पानी की भीलवाड़ा के लिए आती थी।25जून2021
रामस्नेही चिकित्सालय भीलवाड़ा में वर्षा जल संरक्षण का अवलोकन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा भीलवाड़ा के रामस्नेही चिकित्सालय में वर्षा जल संरक्षण के प्रयोग का अवलोकन किया गया।


