Apna Sansthan
Apna Sansthan
अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान

बनेडा गाँव की चरागाह भूमि व बंजर जमीन के लिए विकास समिति का गठन

2025-04-07

बनेडा गाँव की चरागाह भूमि व बंजर जमीन के लिए विकास समिति का गठन

राजस्थान धड़कन न्यूज़, बनेड़ा — परमेश्वर दमामी।

अपना संस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया कि, 5 अप्रैल 2025, शनिवार को, बनेड़ा के पुराने बस स्टैंड के पास डांगी फैक्ट्री में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गाँव की बंजर भूमि और चारागाह विकास समिति का गठन किया गया, तथा 11 सदस्यों का चुनाव किया गया।

बैठक में अपना संस्थान, पर्यावरण संरक्षण संस्थान, एस.डी.एफ. सरोज देवी फाउंडेशन व एफ.ई.एस. के सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता त्रिलोकचंद जी छावड़ा, शंकर जी माली, देवेंद्र जी त्रिपाठी, सुरेश चंद्र पाराशर, राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया, सरपंच संपत माली, उपसरपंच देवी लाल जी माली, हेमराज जी बेरवा, मुरली मनोहर व्यास, लादू लाल जी खोईवाल, रामबाबू न्याति, अरविंद अजमेरा, दिनेश डांगी, अमर सिंह पंवार, देवीलाल धाबाई, लादूलाल गगराणी, लक्ष्मण माली, भेरूलाल माली, सत्यनारायण वैष्णव, शिवकुमार वैष्णव, बसंती लाल सोनी, दिनेश रेगर, पवन जांगिड़ व अन्य 50 सदस्य उपस्थित थे।

छावड़ा सा ने चारागाह विकास समिति गठन की प्रक्रिया, चारागाह को सुरक्षित करने के नियम, चारागाह संसाधन पहचान, दावा और सीमाज्ञान विकास हेतु कार्य आयोजना के बारे में बताया। देवेंद्र त्रिपाठी ने जैविक खेती व खाद के बारे में बताया। सिसोदिया जी ने जैविक खेती के अनुभव साझा किए। शंकर जी माली ने रसायन खाद व कीटनाशकों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले बुरे प्रभावों पर प्रकाश डाला तथा जैविक खेती के महत्व को समझाया।

मुरली मनोहर व्यास ने सभी को धन्यवाद दिया व तेजपाल गगराणी ने व्यवस्था में सहयोग किया।